
दमोह। हर जिले हर कस्बे हर नगर हर गाव” में हो सुन्दरकाण्ड का पाठ इसी प्रकल्प को साकार रूप देने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के निर्देशन कल “सुन्दरकाण्ड मंडलों का महासम्मेलन और संवाद कार्यक्रम” बागेश्वर धाम पीठ छतरपुर पर हुआ। जिसमे आए सभी मंडलों से उन्होंने मुलाक़ात की। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और मंडल प्रमुखों की उपस्थिति रही। पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सभी मंडलों को एकजुट होकर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया। सभी मंडलों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्र में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन करेंगे।
