छत से गिरी मासूम, मौत

मां कपड़े सुखा रही थी

इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां घर की छत पर कपड़े सुखा रही महिला की तीन साल की मासूम बच्ची बालकनी से गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई. परिजन मासूम के लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.आजाद नगर पुलिस ने बताया कि आजाद नगर थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम कनक पिता सरवन मालवीय की मौत हो गई. कनक के पिता सरवन मैकेनिक का काम करते है.

घटना के समय वह काम पर गए हुए थे. कनक की मां कविता छत पर जब कपड़े सुखाने के लिए गई थी, तो कनक भी उनके साथ थी. कपड़े सुखाते समय कविता का ध्यान कनक की तरफ से हट गया और वह खेलते-खेलते बालकनी के पास कब चली गई उसकी मां को पता ही नहीं चला. थोड़ी देर बाद जब कविता ने कनक को आसपास ढूंढ़ा तो वह नहीं मिली. जब उसने निचे आकर देखा तो कनक बेहाल नीचे पड़ी मिली. कविता ने तुरंत परिजनों को बुलाया और उसे अस्पताल लेकर पहुंची. उसे बहुत अधिक चोटें आई गई थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने साफ मना कर दिया.

परिवार का पोस्टमार्टम से इनकार
सरवन और कविता का परिवार मूल रूप से दूसरे शहर का रहने वाला है और तीन साल पहले ही इंदौर आया था. घटना के बाद बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी गई, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया

Next Post

जीएसटी के अधिकारियों ने जब्त किए ट्रक

Fri Jan 17 , 2025
कटनी: जबलपुर और कटनी की जीएसटी की संयुक्त टीम ने कुठला थाना क्षेत्र से तीन ट्रकों को जब्त किया है। कार्रवाई कर अपवंचन के संदेह में की गई है। जब्त किए गए ट्रकों को कुठला थाना परिसर में खड़ा कराया है। जीएसटी की टीम दस्तावेजों की जांच की जा रही […]

You May Like