जबलपुर:शहर के प्रमुख व्यस्त बाजार सराफा में रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या आम होती जा रही है। दोपहर के समय सराफा चौराहा से कमानिया गेट और कोतवाली क्षेत्र तक वाहन रेंगते हुए ही आगे बढ़ पाते हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। खास तौर पर ई- रिक्शा की धमा चौकड़ी लोगों को परेशान कर रही है। जिसके कारण राहगीरों को अपने वाहनों से रेंगते हुए चलना पड़ रहा है।
नियम कायदे धरे के धरे
बाजार के अंदर नागरिकों की ना समझी और नियम का पालन न होने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसमें खास तौर पर देखा जा रहा है कि यहां एक साइड से आने वाले वाहन पूरी रोड को घेर लेते हैं। जिसके कारण सामने से आने वाले वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिलती है। ई- रिक्शा संचालक भी लाइन से ना चल कर पूरी सड़क पर कब्जा करते हुए अपना वाहन चलाते हैं।
Next Post
गोदामों के फिजिकल वेरिफिकेशन में देरी, 19 दिन बाद भी किसानों का भुगतान अटका
Sun Feb 8 , 2026
जबलपुर: जिले में धान उपार्जन प्रक्रिया पूरी हुए 19 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक हजारों किसानों के करोड़ों रुपये का भुगतान अटका हुआ है। उल्लेखनीय है कि धान की खरीदी 20 जनवरी को समाप्त हुई थी, लेकिन 8 फरवरी तक प्रशासनिक स्तर पर गोदामों का फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा […]

You May Like
-
1 year ago
फिल्म हॉट पिज्जा का पहला लुक रिलीज
-
9 months ago
युवक की संदिग्ध मौत
-
11 months ago
दीपावली पर वंचित परिवारों का करे सहयोग-बिरला