राजगढ़ में 50 मीटर तक घिसटती चली गई बाईक, युवक की मौत

राजगढ़। राजगढ़- ब्यावरा मार्ग पर गुरूवार सुबह भीषण सडक़ हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. यह 24 घंटे में दूसरा हादसा है, जिससे यह हाईवे एक्सीडेंटल जोन बनता जा रहा है.जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को भीषण सडक़ हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि करीब 50 मीटर के दायरे में युवक के शरीर के अंग बिखर गए. घटनास्थल पर कहीं हाथ तो कहीं सिर और पैर पड़े मिले. टक्कर के बाद बाइक भी करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना राजगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को संभाला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. हालांकि देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस बाइक के पंजीयन नंबर के आधार पर युवक की जानकारी जुटाने में लगी है. आसपास के गांव से भी पुलिस पता लगा रही है, जिससे व्यक्ति की जल्द से जल्द पहचान हो सके. घटनास्थल से गुजर रहे लोगों के मुताबिक हादसे के दौरान वहां एक बुजुर्ग महिला भी मौजूद थी. वह घटनास्थल पर बैठी रोती हुई दिखाई दी. महिला का मृतक से क्या संबंध है और वह बाइक पर उसके साथ थी या नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है. कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जल्द ही मृत व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा ली जाएगी

Next Post

डुमना एयरपोर्ट पर बम की खबर से हड़कंप, पुलिस-CISF ने मॉक ड्रिल में डमी बम किया डिफ्यूज

Thu Nov 5 , 2026
जबलपुर: डुमना एयरपोर्ट पर बुधवार को बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि, यह किसी वास्तविक खतरे की सूचना नहीं, बल्कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए आयोजित हाई-लेवल मल्टी एजेंसी बॉम्ब थ्रेट मॉक ड्रिल का हिस्सा था। पुलिस, सीआईएसएफ और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के संयुक्त सहयोग […]

You May Like