रूस के आवासीय गैस विस्फोट में मरने वालों आंकड़ा बढ़कर सात हुआ

मास्को, 27 जुलाई (वार्ता/स्पुतनिक) रूस के सारातोव क्षेत्र की एक इमारत में हुए गैस विस्फोट के बाद बचावकर्मियों ने मलबे से सातवें पीड़ित का शव बरामद किया है। यह जानकारी क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग के प्रमुख यूरी युरिन ने शनिवार को दी।

रूसी जांच समिति ने कहा कि जांचकर्ताओं ने सातवें पीड़ित के शव की जांच की है जो उस इमारत में रहता था जहां गैस विस्फोट हुआ था।

रूसी आपातकालीन मंत्रालय के अनुसार, 16 लोगों ने चिकित्सा सहायता की मांग की है तथा एक बच्चे सहित चार अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त नहीं है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एक दस मंजिला इमारत में गैस विस्फोट हुआ जिससे सातवीं से दसवीं मंजिल तक का प्रवेश द्वार नष्ट हो गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अब तक के निष्कर्षों से पता चलता है कि इस विस्फोट का प्रारंभिक कारण गैस रिसाव है।

क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा की गई है और मलबा हटाने का काम जारी है।

जांचकर्ताओं ने सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा न करने के लिए एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। स्थानीय गवर्नर ने 26 जुलाई को क्षेत्र में शोक दिवस घोषित किया।

Next Post

हाई वाेल्टेज बिजली तार टूटने की अफ़वाह से मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह मरे

Sun Jul 27 , 2025
हरिद्वार/देहरादून, 27, जुलाई (वार्ता)। उत्तराखंड में हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटने की अफ़वाह के बाद मंदिर में मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गयी । आयुक्त, गढ़वाल मंडल, विनय शंकर पांडेय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा […]

You May Like