सतना: मझगंवा महाविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुस्साए छात्र/छात्राओं ने कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “प्रबंधन मुर्दाबाद!” के नारों से कॉलेज परिसर गूंज उठा।मामला इसलिए गर्मा गया की बीए थर्ड ईयर के करीब 98 छात्र-छात्राओं की मार्कशीट का, जो प्रबंधन ने कथित तौर पर अब तक उपलब्ध नहीं कराई।
जिसके चलते ये छात्र अब आगामी परीक्षा के फॉर्म नहीं भर पा रहे, और उनका भविष्य दांव पर है!। बीए थर्ड ईयर की छात्रा रागनी त्रिपाठी ने प्रबंधन की लापरवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 98 छात्रों का भविष्य खतरे में डाल दिया।
मार्कशीट नहीं मिली, तो फॉर्म कैसे भरें? हमारी पढ़ाई का क्या होगा?” गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के बाहर धरना शुरू कर दिया और ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वो डटे रहेंगे।कॉलेज प्रबंधन ने हड़बड़ाहट में संस्था को पत्र लिखकर समस्या का हल निकालने की बात कही है। इतना ही नहीं, प्रबंधन ने परीक्षा तिथि बढ़ाने की गुहार भी लगाई है। लेकिन इस सबके बीच कॉलेज के सारे प्रोफेसर परिसर में ही बंद रहे।
