
छिंदवाड़ा। शहर के व्यस्त मार्ग में ंषुमार फव्वारा चैक के समीप स्थित शराब दुकान के समीप शराब को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर घारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथियों ने उसने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी अनुसार शराब दुकान के समीप कुछ युवक शराब को सेवन कर रहे थे। इसी दौरान पुष्पराज गोदरे और विक्रम ठाकुर के बीच शराब को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप घारण कर लिया। विक्रम ने धारदार नुकीला हथियार निकाला और गले पर हमला कर दिया। बचाव करने के दौरान हाथ में भी चोट आई है। इस घटना से घटना स्थल हड़कंप मच गया। आरोपी मौके से फरार हेा गया। घायल के साथियों ने उसने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों ने कहना है कि गले में चोट गहरी होने के कारण रक्तस्राव अधिक हो गया है। उसे एक यूनिट ब्लड लगाया गया है। एक यूनिट ओर ब्लड लगया जाना है। इधर पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
