12 साल से फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 12 सालों से फरार आरोपी को अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार किया. फरियादी की शिकायत पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल 2014 को फरियादी राजेश सांडिल्य निवासी मेनिट के पास एमवी सिटी कॉलेज ने शिकायत दर्ज कराई थी. गिरफ्त में आए आरोपी पर निर्माण कार्य को बीच में छोड़कर फरार होने का आरोप था.

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों दीपक कपिला (55), अशोक गोयल (53), हेमंत खण्डेवाल (53) को पूर्व में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. प्रकरण में आरोपी जयप्रकाश मंगतानी पर केस दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अहमदाबाद में दबिश दी. स्थानीय थाना एलीब्रिज, अहमदाबाद को सूचना देकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया कि भोपाल स्थित स्कॉटिश गार्डन में उसका निर्माण कार्य चल रहा था, परंतु साझेदारों के साथ आपसी विवाद होने के कारण वह निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाया. इस कानूनी उलझन के चलते वह शहर छोड़कर चला गया था. आरोपी को भोपाल लाकर कोर्ट में पेश किया गया.

Next Post

पाकिस्तान ने जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च से सितंबर के बीच संभावित बाढ़ की राष्ट्रव्यापी चेतावनी जारी की

Thu Feb 26 , 2026
इस्लामाबाद, 26 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मार्च और सितंबर के बीच हिमनद झील से बड़ी मात्रा में पानी बाहर बहने से आने वाली बाढ़ (जीएलओएफ) की संभावना के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी चेतावनी जारी की है, क्योंकि बढ़ते तापमान के कारण देश के उत्तरी क्षेत्रों में […]

You May Like

Play sound