आंखों पर मिर्ची पाउडर फेंक कर लूटी अंगूठी

दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन चौक स्थित कमल श्री ज्वेलर्स में 19 नवंबर की दोपहर दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक कर एक चांदी की अंगूठी लूट ली और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया.दुकानदार ने सिटी कोतवाली पहुंचकर आवेदन दिया था. जहां पुलिस जांच कर रही है.कमल श्री ज्वेलर्स संचालक विपुल जैन के अनुसार बताया गया कि जेवर खरीदने के लिए युवक आया और 1 घंटे तक हीला हवाली करता रहा. जैसे ही मैं मोबाइल पर बात करने लगा तभी युवक ने मिर्ची पाउडर मेरी आंखों पर फेंका और नौ दो ग्यारह हो गया.अंगूठी की कीमत 600 कम भले ही है.लेकिन घटना को अंजाम दिया गया है, यह बड़ी बात है घटना की खबर पुलिस अधीक्षक को लगने पर शुक्रवार शाम एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया,थाना प्रभारी बीएस हजारी, साइबर सेल सौरभ टंडन, मयंक दुबे सहित पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया. साथ ही संचालक विपुल जैन से जानकारी ली और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी.

Next Post

ठेकेदार काम नहीं कर रहा है तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड करो: महापौर 

Fri Nov 21 , 2025
इंदौर। नगर निगम के ठेकेदारों द्वारा कार्य आदेश देने के बाद भी काम शुरू नहीं करने पर महापौर आज फिर नाराज हुए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज सुबह जोन क्रमांक 20 के वार्ड क्रमांक 8 […]

You May Like