समिति कर रही नुकसान की भरपाई

नर्मदा एग्रो वेयरहाउस में कलेक्टर ने दिए थे निर्देश
 
जबलपुर: विगत दिनों पूर्व जिले में हुई बारिश के चलते समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी में कई क्विंटल धान भीग गई थी,जिसके चलते कलेक्टर ने निरीक्षण कर कुछ वेयरहाउस में नुकसान हुई धान की भरपाई करने के लिए समिति को निर्देश दिए थे। जिसका पालन करते हुए समिति द्वारा खराब हुई धान की भरपाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पनागर कालाडूमर स्थित नर्मदा एग्रो वेयरहाउस में भी 28 दिसंबर को हुई बारिश के चलते धान भीग गई थी। जिसके बाद 31 जनवरी को निरीक्षण करने वेयरहाउस पहुंचे कलेक्टर दीपक सक्सेना ने समिति प्रबंधक को खरीदी हुई धान जो भीग गई थी,उसकी भरपाई करने के निर्देश दिए,इसका पालन भी समिति प्रबंधक द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा समिति द्वारा जितनी धान की खरीदी की गई थी, उतनी ही धान मंगलवार को पहुंचे अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन करने के बाद पाई गई है।
जल्द होगा बाहर रखी धान का परिवहन
समिति द्वारा खरीदी हुई कुछ धान अभी भी वेयरहाउस के बाहर रखी गई है,जो की राइस मिलर और गोदाम की मैपिंग ना होने के कारण ऐसे ही पड़ी है। जिस पर मंगलवार को पहुंचे अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया और यह भी बताया कि जल्द ही बाहर रखी हुई धान का परिवहन कर लिया जाएगा। जिसमें से कुछ धान राइस मिलर द्वारा भी उठाव किया जाएगा।
समिति द्वारा किए गए हैं पत्राचार
नर्मदा एग्रो वेयरहाउस में खरीदी कर रही समिति के रवि पटेल ने बताया कि उनके द्वारा लगभग 15 दिनों से पत्राचार के माध्यम से बाहर रखी हुई धान का परिवहन करने के लिए आवेदन किया जा रहा है, परंतु ना ही धान का परिवहन हो रहा है और ना ही राइस मिलर धान को उठाकर ले जा रहे हैं। जिसके कारण धान वेयरहाउस के बाहर रखी हैं।

Next Post

खाई में पलटी कार एक मृत एक घायल

Wed Jan 22 , 2025
सतना:आवारा पशुओं के बचाने के चलते तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे 20 फिट खाई में जा पलटी , कार में सवार थे 5 लोग , एक युवक की मौके पर मौत , एक को आई मामूली चोट आयी. बताया गया है कि प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट […]

You May Like