राशिफल-पंचांग : 01 अक्टूबर 2025

पंचांग 01 अक्टूबर 2025:-

रा.मि. 09 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल नवमीं बुधवासरे दिन 2/37, उत्तराषाढ़ नक्षत्रे दिन-रात, अतिगण्ड योगे रात 10/54, कौलव करणे सू.उ. 6/6, सू.अ. 5/54, चन्द्रचार धनु दिन 11/28 से मकर, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

—————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 01 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में मित्र अथवा व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, शासन से लाभ प्राप्त होने का योग है, वर्ष के मध्य में शत्रु वर्ग प्रबल रहेगा, भोग विलास में धन व्यय होगा, मित्रों का सहयोग रहेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में व्यर्थ वाद विवाद से बचने का प्रयास करें, यात्रा में कष्ट होगा, शारीरिक चिन्ता और मानसिक कष्ट होगा, पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, भोग विलास में धन व्यय होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्वजनों से मतभेद हो सकता है, मान सम्मान के प्रति सतर्क रहें, कर्क राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता में संलग्नता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में परेशानी के बाद लाभ प्राप्त होगा.

—————————————————

आज का भविष्य- बुधवार 01 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक कल्पनाप्रिय होगा, साहसी और निडर रहेगा, इसकी शिक्षा उत्तम होगी, किसी विशेष तकनीकी विद्या का ज्ञाता होगा, अपने लक्ष्य के प्रति निश्चयी होगा, पिता का भक्त रहेगा.

—————————————————

मेष- कारोबारी विस्तार की संभावना है, आय में वृद्धि होगी, परन्तु अनावश्यक धन खर्च होगा, मित्रों से मतभेद हो सकता है, व्यापारिक लेनदेन के मामले सुलझेंगे.

वृषभ- कामकाज की व्यस्तता रहेगी, इच्छानुसार कार्य होंगे, भ्रमण मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी, संतान की उन्नति होगी.

मिथुन- सामूहिक कार्य में सबकी सलाह लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी, व्यर्थ की चिन्ता दूर होगी, कार्यो में इच्छित सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा.

कर्क- न चाहते हुये भी समझौता करना पड़ सकता है, प्रापर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है, पारिवारिक सुख एवं साधनों में वृद्धि होगी, व्यवसाय क्षेत्र में सफलता के योग है.

सिंह- मेहमानों की आवाजाही रहेगी, झूठ बोलकर लोग भ्रमित करेंगे, कार्यक्षेत्र में लाभ होगा, धैर्यएवं नम्रता से सहयोग मिलेगा, तनाव से बचें.

कन्या- दुविधा की स्थिति आगे बढऩे में बाधक होगी, अपनों के कारण मुश्किल हो सकती है, आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, नौकरी में परिश्रम होगा.

तुला- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, आय में वृद्धि होगी, मित्रों की मदद करेंगे, नौकरी में परिश्रम अधिक रहेगा, प्रवास का योग है.

वृश्चिक- सहयोगी आपकी कार्य कुशलता और मेहनत का लाभ उठायेंगे, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, व्यापारिक शिथिलता रहेगी, शुभ संदेश मिलेगा.

धनु- नई योजनाओं की शुरूआत में परेशानी हो सकती है, ले देकर काम कराने की कोशिश सफल होगी, खानपान की अनियमितता रहेगी, स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है.

मकर- जिद में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, जोखिम से दूर रहें, धार्मिक कार्यो में लगन एवं रूचि रहेगी. प्रयासों में अनुकूलता रहेगी.

कुम्भ- कार्यक्षेत्र में समझौता करना लाभकारी रहेगा, विवादित मामले सुलझने के आसार हैं, नौकरी में अनुकूलता रहेगी, सामाजिक कार्यो में मान सम्मान मिलेगा.

मीन- नए संपर्क कैरियर बनाने में सहायक हो सकते हैं, दुविधा की स्थिति दूर होगी, स्थायी प्रयासों मेंधन प्राप्त होगा, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा.

—————————————————

व्यापार भविष्य-

आश्विन शुक्ल नवमीं को उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में मंदी होगी, गुड़ खांड, शक्कर, उड़द, के भाव में वृद्धि होगी, कपास, सरसों, तिल, बिनौला, में वृद्धि होगी, वायदा मार्केट में बाजार का रूख देखकर कार्य करें, भाग्यांक 3657 है.

—————————————————

Next Post

सेल-एमटीआई और आईआईएम जम्मू ने भविष्य के लिए नेतृत्व को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Wed Oct 1 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) के जरिये भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते का उद्देश्य कार्यपालक शैक्षिक कार्यक्रम के जरिये भविष्य के लिए नेतृत्व को तैयार करना है। इस समझौता […]

You May Like