पांढुरना: जिले में फिल्म ‘शोले’ की याद दिलाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सावजपानी निवासी 23 वर्षीय विजय तुमडाम नाराज होकर मायके गई पत्नी को मनाने के लिए नगर स्थित बीएसएनएल के करीब 230 फीट ऊंचे टेलीफोन टावर पर चढ़ गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक के माता-पिता और पत्नी को मौके पर लेकर आई। टावर के नीचे पत्नी को देखते ही विजय स्वयं नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
