बड़े बकायादारो के यहां नगर निगम ने जड़ा ताला

रीवा। सम्पत्तिकर के बड़े बकायादारो के खिलाफ तालाबंदी की कार्यवाही नगर निगम द्वारा एक बार फिर शुरू कर दी गई है. अलग-अलग वार्डो में तालाबंदी की कार्यवाही की गई.

वार्ड 9 मे स्टेडियम के पास निर्मित दुकानो का सम्पत्तिकर बकाया होने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई. जिनमें सुरेश तिवारी दुकान क्र. 8 बकाया राशि रू. 27888 एवं राजेश मिश्रा दुकान क्र. 10 बकाया राशि रू. 27888 जमा न किये जानेे पर नगर निगम ने तालाबंदी की कार्यवाही की. वही पर शेष अन्य दुकानों जिनमें पुष्पेन्द्र सिंह दुकान क्र. 3 द्वारा 14000 की राशि, रंगनाथ शर्मा दुकान क्र. 11 द्वारा रू. 15000, सरोज मिश्रा दुकान क्र. 9 द्वारा रू. 15000, लल्ला प्रसाद त्रिपाठी दुकान क्र. 14 द्वारा रू. 15000, आशुतोष तिवारी दुकान क्र. 2 द्वारा रू. 14000, धर्मेन्द्र सिंह बघेल दुकान क्र. 8 द्वारा रू. 10000, अजय कुमार द्विवेदी दुकान क्र. 5 द्वारा रू. 15000, ओम प्रकाश शुक्ला दुकान क्र. 13 द्वारा रू. 15000 मौके पर जमा कराया गया. वार्ड 18 में तालाबंदी की कार्यवाही के दौरान उर्मिला सिंह मकान क्र. 151 ने मौके पर 40000 का चेक प्रदान किया गया. नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय पर करों की राशि जमा न करने वाले करदाताओं के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी. उक्त कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी रावेंद्र सिंह,नीलेश चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक रवि प्रकाश मिश्र मौजूद रहे.

Next Post

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में मासूमों की मौत पर ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस ने निकला कैंडल मार्च 

Thu Oct 9 , 2025
सीधी।छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से 16 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत ने पूरे प्रदेश को शोक और आक्रोश से भर दिया है।इस अमानवीय घटना के विरोध में तथा मासूम आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिले के समस्त ब्लॉकों में कांग्रेस […]

You May Like