
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में एक फैक्ट्री संचालक के साथ उनके ही कर्मचारियों और उनके अन्य साथियों ने मारपीट कर दी. रविवार को संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया. आरोपी कर्मचारियों ने इस दौरान संचालक की कार में तोड़फोड़ भी कर दी. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक फरियादी अनूप विश्वकर्मा (35) ने केस दर्ज कराया है. अनूप ने पुलिस को बताया कि उनकी एक फैक्ट्री है. शनिवार को काम नहीं होने से वह अपनी फैक्ट्री के कर्मचारी धनीराम, गोलू , परम और रोहित को लेकर महादेवपानी रायसेन घूमने के लिए गये थे. वहां पर धनीराम और परम की विकास से कहा सुनी हो गई. मामले को शांत कराते हुए सभी सभी फैक्ट्री लौट आए. कुछ समय बाद अनूप, जब फैक्ट्री के गेट पर खड़े थे. तभी आरोपी विकास, रोहित आये और उनसे गाली गलौच कर मारपीट मारपीट करने लगे. इतने में कर्मचारी धनीराम ने आकर बीच बचाव किया. आरोपियों का एक और साथी गोलू एवं शिवम भी इस दौरान वहां पहुंचे और अनूप के साथ धनीराम की पिटाई की. आरोपियों के हमले से अनूप और धनीराम को चोटें आई. इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर अनूप की वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. शोर माचने के बाद, जब लोग वहां पुहंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
