महाकुंभ में मध्यप्रदेश की बस और छत्तीसगढ़ की बोलेरो में भीषण भिड़ंत में 10 की मौत, 19 घायल

ग्वालियर। प्रयागराज महाकुंभ में मध्यप्रदेश की बस और छत्तीसगढ़ की बोलेरो में भीषण भिड़ंत में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए। सभी घायल मप्र के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. वहीं, शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है. बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे, जिनकी उम्र 25 से 45 के बीच थी. हादसे में सभी की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे. हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे. सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है. बस में सवार सभी श्रद्धालु राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं.

Next Post

तालाब में मिला सोनागिर मंदिर के गार्ड का शव, घाट पर मिले कपड़ों से हुई पहचान; डूबने से मौत होने की आशंका

Sat Feb 15 , 2025
दतिया। बड़ौनी कस्बा स्थित बड़े तलाब में सोनागिर जैन मंदिर में कार्यरत 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय सिंह परमार के रूप में हुई है जो बड़ौनी के रहने वाले थे। विजय सिंह सुबह घर से निकले और देर शाम तक वापस […]

You May Like