अंबुजा सीमेंट को तीसरी तिमाही में 378 करोड़ का मुनाफा

अहमदाबाद, 30 जनवरी (वार्ता) अडानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में समेकित आधार पर 378 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है जो एक साल पहले के 106 करोड़ रुपये के मुकाबले 257 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की गयी। इसमें बताया गया है कि तिमाही के दौरान सीमेंट की उसकी कुल बिक्री 1.89 टन रही जो 17 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 1.62 करोड़ टन थी। परिचालन से उसका राजस्व भी 9.20 प्रतिशत बढ़कर 10,277 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

अंबुजा सीमेंट के पूर्ण कालिक निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद भाटिया ने बताया कि तीसरी तिमाही में कंपनी ने तिमाही बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया। प्रीमियम सीमेंट की बिक्री बढ़ी है जिससे प्रदर्शन बेहतर हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी लागत, विशेष कर बिजली पर होने वाले व्यय को कम करने पर काम कर रही है। साथ ही हरित ऊर्जा का इस्तेमाल और ईंधन की दक्षता बढ़ाने पर भी काम कर रही है।

कंपनी ने साल 2028 तक प्रति टन लागत घटाकर 3,650 रुपये पर लाने का लक्ष्य रखा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर लागत में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है।
इसमें कहा गया है कि एसीसी सीमेंट और ओरिएंट सीमेंट का अंबुजा सीमेंट विलय करने के बाद एक सीमेंट प्लेटफॉर्म के सृजन से दक्षता बढ़ाने और वृद्धि को गति देने में मदद मिलेगी।
तिमाही के दौरान कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 16.6 प्रतिशत रही। प्रीमियम सीमेंट के खंड में बाजार हिस्सेदारी 35 प्रतिशत दर्ज की गयी।

Next Post

फैसल शिनोजादा का शतक, अफगानिस्तान ने बनाये 315/7

Fri Jan 30 , 2026
हरारे, 30 जनवरी (वार्ता) फैसल शिनोजादा (163 ) की शतकीय और कप्तान महबूब खान (89) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने शुक्रवार अंडर-19 विश्वकप सुपर सिक्स ग्रुप एक मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 315 रनों का विशाल स्कोर बना लिया। आज यहां टॉस जीतकर पहले […]

You May Like