कमाई की चाहत में नशे का धंधा, पंखा मैकेनिक और मिस्त्री गांजा बेचते पकड़े गए

इंदौर: नशे की लत का फायदा उठाकर जल्द पैसा कमाने की फिराक में लगे दो युवक क्राइम ब्रांच की पकड़ में आ गए. एक पंखे सुधारने का काम करता है और दूसरा मैकेनिक है, लेकिन दोनों ने अपनी असली कमाई गांजे की बिक्री से करने की ठानी थी. पुलिस ने इनसे करीब ढाई किलो गांजा और एक बाइक जब्त की है. बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है.

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमआर-4 रोड स्थित चैतन्य हनुमान मंदिर के पास दो संदिग्ध युवक नशीला पदार्थ लेकर खड़े हैं. पुलिस को देखते ही दोनों घबरा गए और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जिशान खान उम्र 20 वर्ष और रेहान खान उम्र 19 वर्ष निवासी धार बताए.

एडीशनल डीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि जिशान पंखा सुधारने का काम करता है, जबकि रेहान मैकेनिक है. दोनों ने कबूल किया कि वे सस्ते दामों पर गांजा खरीदते थे और उसे इंदौर शहर में नशे के आदी युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचते थे. पूछताछ में उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मंशा जल्द रुपए कमाने की थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों से 2.475 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनसे पूछताछ कर जा रही है.

Next Post

बारिश के पानी ने श्योपुर में फैलाई महामारी, 4 लोगों की मौत, 64 लोग बीमार

Sat Jul 26 , 2025
श्योपुर: जिले की कराहल तहसील अंतर्गत सहरिया आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में भारी बारिश के बाद अब उल्टी-दस्त की बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया है। बीती रात दो साल के मासूम देव की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, 64 लोग बीमार हैं, वहीं दस अन्य लोगों […]

You May Like