बदमाशों ने नरवर किले से सिंधिया काल की 400 साल पुरानी पांच करोड़ की तोप लूटी

शिवपुरी:दरम्यानी रात करीब 25 से 30 हथियारबंद बदमाश नरवर किले के पिछले रास्ते से लोडिंग गाड़ियां लेकर घुसे और पहरा दे रहे सुरक्षाकर्मियों को खदेड़कर 16वीं शताब्दी की ऐतिहासिक तोप लूट ले गए।हैरानी की बात यह है कि चोरों ने इस वारदात का “ट्रेलर” 12 दिन पहले ही दिखा दिया था, लेकिन प्रशासन सोता रहा। अब पुलिस इस डकैती में किसी अंतरराष्ट्रीय एंटीक तस्कर गिरोह का हाथ होने की आशंका जता रही है।

मालूम हो कि किले में ओपन कचहरी में 14 तोपें रखी थीं। अब 13 बची हैं। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी बाल किशन ने बताया कि रात में अचानक 30 हथियारबंद बदमाश आ धमके। हमारे पास सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक डंडा था, रोशनी के लिए टॉर्च तक नहीं थी। उन्होंने हमें घेरकर जान से मारने की धमकी दी। जान बचाने के लिए हमें वहां से भागना पड़ा।
नरवर किले की ओपन कचहरी में सिंधिया राजवंश के समय की ऐसी 14 तोपें रखी हैं। ये पीतल, तांबा, कांसा और अष्टधातु जैसी विशेष मिश्रित धातुओं से ढाली गई थीं, जिन पर राजचिह्ल और फारसी- देवनागरी लिपियां अंकित हैं।ऐतिहासिक धरोहर होने के कारण ये आधिकारिक तौर पर अमूल्य हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट (लंदन, न्यूयॉर्क के अवैध ऑक्शन हाउस) में 16वीं शताब्दी की ऐसी दुर्लभ तोपों की कीमत 2 करोड़ से 5 करोड़ तक होती है।

Next Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "छात्रों की गूंज" रैली की तैयारियां पूरी, मौसम फिर बिगड़ा

Fri Jul 17 , 2026
देहरादून 17 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शुक्रवार अपराह्न उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं। वह यहाँ कोटा (राजस्थान) की तर्ज पर छात्रों से संवाद करेंगे। वह रात्रि विश्राम भी देहरादून में करेंगे। “छात्रों की गूंज” नामक इस संवाद […]

You May Like