आयुक्त ने स्काडा कंट्रोल रूम पर जलापूर्ति की ली जानकारी

इंदौर:रविवार को निगम आयुक्त ने मुसाखेड़ी स्थित नर्मदा जलप्रदाय व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने शहर में जलप्रदाय बाधित होने पर टैंकरों से सप्लाई करने केडी निर्देश दिए.आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज सुबह मुसाखेड़ी स्थित स्काडा कंट्रोल रूम में पिछले दिनों नदी में कचरा आने के कारण सफाई एवं मेन ग्रेविटी पाइप लाइन में लीकेज सुधार कार्य के लिए पम्प बंद किए गए थे.

इस कारण शहर में कई क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित हुआ है. आयुक्त ने कंट्रोल रूम पर पानी की जानकारी ली और जिन क्षेत्रों में पानी की टंकी नहीं भरी या कम भरी है, उन क्षेत्रों में टैंकर से पानी बांटने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. ध्यान रहे कि 18 जुलाई को नर्मदा तृतीय चरण के 180 एमएलडी सप्लाई लाइन में नदी से कचरा आने के कारण सम्प का लेवल कम हो गया था. साथ ही ग्राम बडगोंदा के पास 1200 एम एम व्यास की ग्रेविटी मेन पाइप लाइन में लीकेज सुधार कार्य के लिए पम्प बंद किए गए थे. उक्त कार्य के कारण आज शहर के कई इलाकों में नर्मदा पानी टंकियों से जलप्रदाय नहीं हुआ.

Next Post

क्या नीट सहित कई परीक्षा में प्रभावित बच्चों की सुनवाई होगी...?

Mon Jul 20 , 2026
इंदौर: शहर में नीट पेपर लीक सहित कई भर्ती परीक्षाओं में धांधली से प्रभावित बच्चों की क्या सुनवाई होगी? यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि पिछले 15 दिनों से ज्यादा समय से शहर में प्रभावित बच्चें अपने हक की लड़ाई के लिए धरना एवं अनशन आंदोलन कर रहे है. […]

You May Like