रामनवमी पर पालकी में बैठाकर भगवान की भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली

कुक्षी।नगर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव परंपरागत श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया।चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लक्ष्मी मंदिर, अम्बे मंदिर, आई माताजी मंदिर आदि देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।नगर के मंदिरों मे धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज से माहौल भक्ति रस मे डूबा हुआ दिखाई दिया। 12 बजते ही भगवान के जन्मोत्सव साथ देवालय जयजय सियाराम के जयघोष से गुंजायमान हो उठे।यहां के प्राचीन रामनिकेतन राम मंदिर में भगवान का विशेष मनोहारी श्रंगार किया गया.महाआरती पश्चात ढ़ोल ढंमाके के साथ भगवान को पालकी में सवार कर शोभयात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई.शोभयात्रा यात्रा का ठंडाई के साथ स्वागत सत्कार मंदिर समिति प्रमुख राजेंद्र साजी गुप्ता,दिलीप गुप्ता के निवास स्थल पर किया गया.

Next Post

न्याय में देरी से समाज में असंतोष पैदा होता है

Sun Apr 6 , 2025
सागर। न्यायालयीन प्रक्रिया को ई प्रक्रिया के साथ डिजिटल बनाएं। न्यायालय भवन को कार्य स्थल के साथ-साथ कर्म स्थल भी बनाएं। न्यायाधीश, अधिवक्ताओं की सरल, सुगम, सस्ता न्याय दिलाने में अहम भूमिका होती है। जब न्याय में देरी होती है तो समाज में असंतोष पैदा होता है अतः न्याय में […]

You May Like