एफपीआई निवेशकों ने फरवरी में किया 15,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश

मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से उत्साहित विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) निवेशकों ने फरवरी के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 15,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।
शुद्ध निवेश एफपीआई निवेशकों द्वारा पूंजीबाजार में लगायी गयी राशि और उनके द्वारा निकाली गयी राशि का अंतर होता है।
सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई निवेशकों ने फरवरी में इक्विटी में 8,129 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। डेट में उनका शुद्ध निवेश 7,369 करोड़ रुपये रहा। हाइब्रिड उपकरणों में भी उन्होंने 68 करोड़ रुपये लगाये।
म्यूचुअल फंड में उनका शुद्ध निवेश ऋणात्मक रहा। उन्होंने इससे 74.3 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड में एफपीआई निवेशकों ने 17.95 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। डेट आधारित म्यूचुअल फंड से उन्होंने 53.51 करोड़ रुपये और हाइब्रिड उपकरणों पर आधारित म्यूचुअल फंड से 51.44 करोड़ रुपये निकाले। अन्य म्यूचुअल फंड में उन्होंने 48.6 करोड़ रुपये लगाये।
इससे पहले जनवरी में एफपीआई निवेशक लगातार दूसरे महीने भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाल रहे थे। उन्होंने साल के पहले महीने में शुद्ध रूप से 29,071 करोड़ रुपये निकाले थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 02 फरवरी को टेलीफोन पर हुई वार्ता के बाद व्यापार समझौते पर सहमति की घोषणा की गयी थी। इससे एफपीआई निवेशकों को सकारात्मक संकेत मिला और उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली शुरू की।

Next Post

अकलतरा-बलौदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में लगी आग से चालक की मौत

Sun Feb 8 , 2026
जांजगीर-चांपा, 08 फरवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-बलौदा मुख्य मार्ग पर कोटगढ़ के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। सुबह लगभग पांच बजे तीन भारी ट्रेलरों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद एक ट्रेलर में आग भड़क उठी। आग की […]

You May Like