
सागर। गढ़ाकोटा में सुनार नदी में डूबे दिवाकर तंतुवाय पिता कमल किशोर तंतुवाय, निवासी कमलानेहरू वार्ड, हटा, जिला दमोह की खोज के लिए एसडीआरएफ टीम सर्चिंग अभियान चला रही है। मौके पर तहसीलदार गढ़ाकोटा महेश दुबे, हटा के पूर्व विधायक पी.एल. तंतुवाय, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय निकाय का अमला मौजूद है।