
भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण हेतु निर्धारित समय सीमा को 10 जून तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय पिछली कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों और सीएम के बीच हुई पृथक से चर्चा में लिया गया था। जिसके आदेश अब जारी हुए हैं। जीएडी ने 29 अप्रैल 2025 को स्थानांतरण नीति जारी की थी। उसी के अनुरूप तबादले किए जाएंगे। इसके साथ ही, उन स्थानांतरणों पर जो पहले से विचाराधीन हैं, उन पर भी प्रतिबंध में छूट की अवधि को 10 जून तक बढ़ा दिया है।
इस निर्णय से उन विभागों को राहत मिलेगी जो अभी तक स्थानांतरण प्रक्रियाओं को पूर्ण नहीं कर पाए थे। अब संबंधित विभाग 10 जून तक स्थानांतरण प्रक्रिया को संपन्न कर सकेंगे।
