छतरपुर: जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न थानों में गुंडा परेड आयोजित की गई।बीती शाम सिविल लाइन थाना परिसर में चिन्हित बदमाशों और आदतन अपराधियों को बुलाकर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अवैध गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल न हों।
इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को चेतावनी दी कि यदि वे दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी निगरानी भी लगातार की जाएगी।पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अपराध पर नियंत्रण करना और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है।
