घर के बाहर बेहोश मिले प्रआ की मौत

सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र के कृपालपुर स्थित हरिजन बस्ती में मंगलवार शाम प्रधान आरक्षक जगमोहन चौधरी (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह एसपी ऑफिस स्थित वायरलेस शाखा में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे जब उनकी पत्नी किराना लेने बाहर गई थीं, उसी दौरान मोहल्लेवालों ने देखा कि जगमोहन घर के बाहर बेहोशी की हालत में गिरे हुए हैं। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम से होगा कारण स्पष्ट कोलगवां थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Next Post

तेंदूखेड़ा विधायक के वाहन को बोलेरो ने पीछे से मारी टक्कर

Wed Jul 9 , 2025
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र के विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल की कार को बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा मंगलवार को तब सतना चित्रकूट रोड पर तब सामने आया जब विधायक प्रयागराज की ओर जा रहे थे। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई […]

You May Like