पाकिस्तान में तीस आतंकवादी मरे

इस्लामाबाद 26 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना ने तीन अलग-अलग अभियानों में 30 आतंकवादियों को मार गिराया है।

सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने प्रांत के लक्की मरवत, करक और खैबर जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया।

आईएसपीआर के बयान में कहा गया कि लक्की मरवत में अभियान के दौरान 18 आतंकवादी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए तथा करक जिले में आठ अन्य आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने कहा कि तीसरी मुठभेड़ में सरगना समेत चार आतंकवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

आईएसपीआर के अनुसार अभियान में हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया। क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Post

मोदी ने युद्व स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Sun Jan 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्व स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन बहादुर सैनिकों […]

You May Like

Play sound