सतना : राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा सोमवार की देर रात स्थानांतरण सूची जारी कर दी गई. जिसके अनुसार सतना और मैहर जिले पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए.
पिछले 3 साल से अधिक समय तक पुलिस अधीक्षक सतना रहे आशुतोष गुप्ता का स्थानांतरण भोपाल के लिए कर दिया गया. श्री गुप्ता को नगरीय पुलिस भोपाल जोन 1 का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है.
जबकि श्री गुप्ता के स्थान पर हंसराज सिंह को सतना जिले का नया एसपी बनाया गया है. हंसराज सिंह इससे पहले इंदौर नगरीय पुलिस जोन 3 में पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात थे. गौरतलब है कि सतना से स्थानांतरित किए गए आयशुतोष गुप्ता और इंदौर से स्थानांतरित होकर सतना आने वाले हंसराज सिंह दोनों ही वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
इसी कड़ी में राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा आदेश जारी करते हुए मैहर जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण श्योपुर के लिए कर दिया गया. श्री अग्रवाल को श्योपुर का एसपी बनाकर भेजा गया है. जबकि उनके स्थान पर अवधेश प्रताप सिंह को मैहर जिले का एसपी बनाया गया है. श्री सिंह मैहर जिले के दूसरे पुलिस अधीक्षक होंगे. इस मामले का भी काबिलेगौर पहलू यह रहा कि मैहर से स्थानांतरित किए जाने वाले और मैहर भेजे जाने वाले दोनों वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
