प्रस्तावित भूली जलाशय के डूब क्षेत्र का सर्वे करने पहुंचे राजस्व विभाग की टीम को आक्रोशित ग्रामीणों ने बैरंग लौटाया

पांढुरना,बहुप्रतीक्षित भूली जलाशय के अंतिम चरणों में जारी सर्वे के लिए मंगलवार को ग्राम भूली में रहने वाले ग्रामीणों के घरों का सर्वे करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा,जिसे देखते हुए विभाग की टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा,अब इन ग्रामीणों से संवाद कर उनकी बातों को सुनकर उसका समाधान करने बुधवार को विभाग के उच्च अधिकारी ग्राम भूली जाएंगे।

गौरतलब हो कि नगरीय सीमा से लगे ग्राम भूली के पास प्रस्तावित भूली जलाशय के निर्माण कार्य के लिए विभाग का कार्य अंतिम चरणों में है,विभागीय सूत्रों की माने तो इस जलाशय के लिए कुल सात ग्राम प्रभावित हो रहें है,जिसमें भूली,खडकी,भूयारी, मोरडोंगरी,धावडी खापा,खेडीधान भोयर,नीलकंठ के किसानों की कृषि भूमि जाएंगी,वहीं इसमें से दो गांव भूली और खडकी ग्रामों को भी यहां से हटाकर अन्यत्र बसाया जाना प्रस्तावित है।

इन उक्त दोनों ग्राम भूली एवं भूयारी का सर्वे कराना है,इसी के चलते मंगलवार सुबह लगभग 11:45 बजे राजस्व विभाग की टीम जैसे ही इस गांव में पहुंचे ग्रामीणों ने इस सर्वे का विरोध करते हुए पहले खेत तथा इनके घरों के मुआवजे की राशि,विस्थापन की जगह बताते की बात कहते हुए जोरदार विरोध किया,ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए राजस्व विभाग की टीम बिना सर्वे किए है तुरंत वापस लौट गई। विभागीय सूत्रों की माने तो ग्राम भूली में लगभग 277 तथा खडकी में 173 मकान है,जिन्हें अन्यंत्र विस्थापीत किया जाना है।

वहीं आज ग्राम भूली के ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए उनकी बातों को सुनने संभवत:बुधवार को नगर जिला मुख्यालय के राजस्व विभाग के उच्च अधिकारी,विभागीय अधिकारी,कर्मचारियों के साथ ग्राम भूली पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी बातों का सुनकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Next Post

कटनी साउथ-मालखेड़ी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Tue Sep 29 , 2026
जबलपुर। बीना स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कटनी मुड़वारा-बीना मेमू सेवा निरस्त रहने के दौरान यात्रियों और धान कटाई के लिए आने-जाने वाले श्रमिकों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी संख्या 09015/09016 कटनी साउथ-मालखेड़ी-कटनी साउथ दैनिक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा 30 सितंबर […]

You May Like