
जबलपुर। बीना स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कटनी मुड़वारा-बीना मेमू सेवा निरस्त रहने के दौरान यात्रियों और धान कटाई के लिए आने-जाने वाले श्रमिकों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी संख्या 09015/09016 कटनी साउथ-मालखेड़ी-कटनी साउथ दैनिक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा 30 सितंबर से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी।
गाड़ी संख्या 09015 कटनी साउथ से सुबह 5:20 बजे रवाना होकर कटनी मुड़वारा, रीठी, सलैया, बांदकपुर, दमोह, पथरिया, गणेशगंज, सागर, जरूआ खेड़ा और खुरई होते हुए दोपहर 12 बजे मालखेड़ी पहुंचेगी। वापसी में 09016 मालखेड़ी से दोपहर 2:40 बजे रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए रात 8:40 बजे कटनी साउथ पहुंचेगी। ट्रेन में 17 कोच होंगे, जिनमें 5 सामान्य, 8 स्लीपर, 2 थर्ड एसी और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।
