
जबलपुर। ट्रेन संख्या 12427/12428 रीवा-आनंद विहार टर्मिनस-रीवा का वर्तमान निर्धारित मार्ग आगामी सूचना तक यथावत रहेगा। रेलवे बोर्ड ने अगस्त में इस ट्रेन को सगमा-कैमा कॉर्ड लाइन से चलाकर सतना स्टेशन को बायपास करने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन 28 सितंबर को जारी नवीन अधिसूचना में इन निर्देशों को आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते ट्रेन का संचालन अब पूर्व निर्धारित मार्ग वाया सतना से ही होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेन के मार्ग एवं संचालन संबंधी जानकारी के लिए अधिकृत रेलवे सूचना माध्यमों पर ही भरोसा करने की अपील की है।
