देवरा तिराहा से गनियारी मार्ग का आवागमन पूरी तरह से ठप, मोहल्लेवासी परेशान

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 42 स्थित देवरा तिराहा से गनियारी मार्ग का आवागमन पूरी तरह से सीवरेज पाइप लाइन के ठेकेदार के द्वारा आवागमन बंद कर दिया गया है। जिससे यहां के सैकड़ों लोगों का आवागमन अचानक बंद कर देने से रहवासियों में भारी असंतोष व्याप्त है।

दरअसल इन दिनों ननि शहर में सीवरेज का कार्य चल रहा है, जहां सड़को की खुदाई ठेकेदार के द्वारा जोर-शोर से किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 42 देवरा मार्ग की खुदाई तीन दिन पहले तक हुआ था, जिससे देवरा बस्ती का आवागमन एलआईजी मार्ग से करीब पखवाड़े भर बंद रहा। इस मार्य का कार्य होने के बाद अब देवरा तिराहा से गनियारी मार्ग टाउनशीप की ओर कार्य चल रहा है। आज देवरा तिराहा से गनियारी टाउनशीप का मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसके कारण यहां के सैकड़ों लोगों का आवागमन बंद है। आलम यह है कि सड़क के बीचों बीच खुदाई कर मलवा दोनों ओर रख दिया गया है, जिसके चलते पैदल भी निकलना मुश्किल है। हालांकि चर्चाएं हैं कि दो-तीन के अंदर यहां का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

राहगीरों के लिए भी चलने के लिए जगह नही

मोहल्लेवासी बताते हैं कि ठेकेदार ने इस तरह से मलवा सड़क के दोनों ओर डम्प कराया है कि यहां पैदल भी निकलना मुश्किल है। जबकि तिराहा से लेकर टाउनशीप तक कई मकान बने हैं और कइयों के फोरव्हीलर वाहन भी हैं। ऐसे हालात में फोरव्हीलर वाहन का निकलना भी मुश्किल हो गया है। यदि कोई इमरजेंसी कार्य पड़ गया तो रहवासियों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। यहां के रहवासियों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई 20 फीट है, इसमें कोई शंसय नही है। मलवा एक साइड रखा जा सकता था। परंतु लापरवाह ठेकेदार के बदौलत सीवरेज गड्ढे का मलवा सड़क के दोनों साइड में डम्प कर दिये जाने से पैदल चलने लायक भी जगह नही छोड़ा है। रहवासियों ने इस ओर निगमायुक्त एवं कार्यपालन यंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुये यहां के सीवरेज कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं जाने की मांग की है।

Next Post

सारनी पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

Thu Apr 2 , 2026
सारनी। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में फरार एवं आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना […]

You May Like