बंगाल की खाड़ी से नयी आफत की आहट, 13 नवंबर को बनेगा नया कम दबाव का क्षेत्र

चेन्नई, 10 नवंबर (वार्ता) माैसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर 13 नवंबर को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। एक महीने से भी कम समय में ऐसा चौथी बार होगा जब यहां कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इस प्रणाली के प्रभाव से तमिलनाडु भर में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक इसकी गति पर पैनी नजर रखे हुए हैं, क्योंकि ऐसी रिपोर्टें हैं कि यह चक्रवात अर्णब’ और ‘मुरासु’ के बाद लगातार तीसरे चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और चेन्नई तथा उसके पड़ोसी जिलों सहित उत्तरी तमिलनाडु तट से टकरा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 24 घंटों के दौरान एक स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। इसके प्रभाव से 14 और 15 नवंबर को अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाएं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। इन दिनों में अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

इस बीच, रिपोर्टों के अनुसार तमिलनाडु में उत्तर-पूर्व मानसून जोर पकड़ रहा है और आने वाले दिनों में व्यापक वर्षा का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा यह मौसम प्रणाली अगले सप्ताह एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। वर्षा के आंकड़ों के अनुसार, 1 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी में 24.3 सेमी की सामान्य बारिश के मुकाबले 25.4 सेमी बारिश दर्ज की गई है, जो चार प्रतिशत अधिक है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर को नई मौसमी प्रणाली के बनने, धीरे-धीरे तीव्र होने और 15 नवंबर तक आसपास के श्रीलंका की ओर बढ़ने की संभावना है। अनुकूल वायुमंडलीय स्थितियां इसे और मजबूत कर सकती हैं और यह संभावित रूप से एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। जब यह तट के करीब पहुंचेगा, तब 15 से 20 नवंबर के बीच तमिलनाडु में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। यदि यह प्रणाली चक्रवात में विकसित होती है, तो यह संभावित रूप से 19 नवंबर के आसपास या उसके बाद तमिलनाडु तट को पार कर सकता है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि चक्रवात के बनने, इसकी तीव्रता और आगमन के स्थान के बारे में अभी से भविष्यवाणी करना बहुत जल्दबाजी होगी, क्योंकि यह आने वाले दिनों में इसके विकास पर निर्भर करता है।

इस बीच, कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर मौसम प्रणाली की गति में बदलाव के कारण दक्षिणी और डेल्टा जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं, जो पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर नई प्रणाली बनने के बाद ये तीव्र दौर और अधिक जोर पकड़ेंगे।

Next Post

मनु भाकर ओलंपिक कोटा से चूक गईं; भारत ने 25 मीटर पिस्टल में टीम स्वर्ण पदक जीता

Tue Nov 10 , 2026
दोहा, 10 नवंबर (वार्ता) मनु भाकर मंगलवार को दोहा, कतर में आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप 2026 में चौथे स्थान पर रहने के बाद महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में भारत के लिए लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूक गईं। कोरिया गणराज्य के यांग जिन ने 44 […]

You May Like