एक अनजान श्रद्धालु की नेक पहल

ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट की तत्परता और ईमानदारी की मिसाल, भोपाल के श्रद्धालु को लौटाई गुम हुई चांदी की पायल तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों की ईमानदारी और तत्परता का सराहनीय उदाहरण सामने आया। मध्य्प्रदेश की राजधानी भोपाल से भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने आए श्रद्धालु ततिक कुशवाह की पत्नी की चांदी की पायल भीड़ के दौरान गुम हो गई थी।

पायल एक जागरूक श्रद्धालु को मिली, जिन्होंने अपना नाम बताए बिना उसे ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के झूला पुल सेंटर पर जमा कराते हुए कहा कि जिसकी भी यह पायल है, उसे पहुंचवा देना। इसके बाद वे बिना अपना परिचय दिए वहां से चले गए।

झूला पुल सेंटर पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मोहन सिंह चौहान ने ड्यूटी पर मौजूद पटवारी श्री दिलीप शर्मा के सहयोग से पायल सुरक्षित मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में जमा कराई। इसके बाद मंदिर काउंटर से लगातार उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) कराई गई। उद्घोषणा सुनकर पायल लेने पहुंचे श्रद्धालु द्वारा उचित पहचान एवं पुष्टि किए जाने पर कार्यालय में पदस्थ सहायक अकाउंटेंट श्री सुरेश दुबे ने पायल उन्हें ससम्मान सुपुर्द की।
अपनी कीमती वस्तु वापस मिलने पर श्रद्धालु दंपती ने मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं एवं कर्मचारियों की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Next Post

Cauliflower Snacks: सर्दियों में फूलगोभी से बनाएं 2 चटपटे स्नैक्स, शाम की चाय के साथ खूब पसंद आएंगे

Sun Nov 29 , 2026
Gobi Snacks Recipe: सर्दियों में फूलगोभी से परांठे के अलावा भी कई स्वादिष्ट स्नैक्स बनाए जा सकते हैं। इस बार ट्राई करें क्रिस्पी गोभी पॉपकॉर्न और मसालेदार गोभी कटलेट की आसान रेसिपी। Cauliflower Snack Recipe: सर्दियों में बाजार में ताजी फूलगोभी खूब मिलती है। आमतौर पर इससे सब्जी, पराठे या […]

You May Like