नीमच: एडीजीपी उमेश जोगा ने पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली। बैठक में आगामी त्योहारों, पुलिसिंग व्यवस्था, अपराधों पर अंकुश और यातायात सुधार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। मीडिया से बात करते हुए एडीजीपी उमेश जोगा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी जिलों में ऐसी बैठकें हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि हत्या और झगड़ों से ज्यादा मौतें सडक़ हादसों में होती हैं, इसलिए यातायात सुधार उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा एनडीपीएस मामलों पर कार्रवाई, शांतिपूर्ण त्योहार आयोजन और पुलिस के आम जनता से बेहतर व्यवहार को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पूर्व में हुई कार्रवाइयों की समीक्षा भी की गई, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।
