ओंकारेश्वर से जयप्रकाश पुरोहित की रिपोर्ट

. नर्मदा नदी में रविवार शाम को दो नावों की आपसी टक्कर और एक नाव के इंजन में आग लगने की घटनाओं के बाद नगर परिषद ने सख्ती दिखाई है। नगर परिषद ओंकारेश्वर ने अवैध रूप से चल रही 6 नावों के इंजन जब्त कर लिए हैं।
आग लगने की घटना के बाद संबंधित नाव के लाइसेंस की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नदी में चल रही नावों में फायर सेफ्टी उपकरण और लाइफ जैकेट अनिवार्य करने की मांग भी तेज हो गई है। (इससे पहले सितंबर 2026 में भी प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने पर 6 नावों के लाइसेंस निरस्त किए गए थे।)

आगामी सिंहस्थ-2028 के विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठकें हुई हैं। ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के विस्तारीकरण से प्रभावित होने वाली संपत्तियों का विस्तृत सर्वेक्षण करने और सभी हितधारकों की लिखित सहमति के बाद ही विस्थापन की योजना बनाने पर निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर ऋषव गुप्ता के अनुसार, सिंहस्थ के लिए पार्किंग, होल्ड-अप एरिया, टॉयलेट ब्लॉक और पेयजल के यूटिलिटी ब्लॉक बनाए जा रहे हैं।
नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत सड़क, सफाई और पेयजल के 62 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
घाटों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाना, सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी करना, नगर परिषद के लिए नई जेसीबी और पोकलेन मशीन खरीदना, और पेयजल आपूर्ति के लिए नए मोटर पंप लगाना शामिल है।

.....

Next Post

संगीतधानी ग्वालियर में 15 से 19 दिसम्बर तक होगा 102वां “तानसेन समारोह”* *अंतर्राष्ट्रीय तानसेन समारोह के एक दिन पहले 14 दिसम्बर को मंगलाचरण स्वरूप सजेगी “गमक” की सभा

Mon Nov 16 , 2026
ग्वालियर। संगीतधानी ग्वालियर में देश और दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय “तानसेन समारोह” का आयोजन 15 से 19 दिसम्बर तक होगा। “तानसेन समारोह” का यह 102वां आयोजन है। हर साल की तरह इस बार भी मुख्य समारोह से एक दिन पहले सांध्यबेला में मंगलाचरण स्वरूप उप शास्त्रीय संगीत […]

You May Like