भोपाल। राजधानी में पेड़ों को कटने से रोकने के लिए 18 मई को बड़ा आंदोलन होने जा रहा है, दरअसल भोपाल के आसाराम तिराहे से रत्नागिरी चौराहे तक अयोध्या बायपास को चौड़ा करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने करीब 8000 पेड़ों को काटने की अनुमति निगम को दे दी है. पर अनुमति के बाद ही प्रदर्शन शुरू हो गया जिसमे प्रदर्शन को लेकर रणनीति भी बनाई जा रही है। और प्रदर्शन से पूर्व बैठकों का दौर भी चल रहा है।पर्यावरणविद् उमाशंकर तिवारी ने बताया कि बीते दिनों बैठक शिवाजी नगर में आयोजित हुई थी। जिसमें 18 मई की शाम को अयोध्या बायपास पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया था , उन्होंने बताया विकास जरूरी है, पर हरियाली के नाम पर ऐसा नहीं होने देंगे। एनएचएआई को प्रोजेक्ट में बदलाव करना चाहिए। ताकि, प्रोजेक्ट भी पूरा हो और पेड़ भी न कटे।
इस रोड पर 3 ब्लैक स्पॉट हैं, जहां साल भर में 30-35 लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए सड़क को सर्विस लेन मिलाकर 10 लेन किया जा रहा है। विरोध की आशंका को देखते हुए एनएचएआई ने हाईकोर्ट और एनजीटी में कैविएट दायर की है। ताकि न्यायालय कोई भी स्टे देने से पहले एनएचएआई का पक्ष सुना जाए। रविवार को सभी प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांधे थे, बड़ी संख्या में लोग रत्नागिरी चौराहे पर जमा हो कर पेड़ों की रक्षा करने की मंशा से पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधे गए थे.
