मीठे के थोक बाजार में आवक बढ़ने से चीनी की औसत कीमत 18 रुपये गिरकर 5,653 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। गुड़ भी 21 रुपये सस्ता हुआ और 6,050 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 20 पैसे घटकर 60.86 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 4,359 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं 17 रुपये गिरकर 2,953 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। आटे का भाव 14 रुपये टूटा।
दाल-दलहनों में तुअर दाल का भाव 56 रुपये और मूंग दाल का 40 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। चना दाल 29 रुपये और उड़द दाल 11 रुपये सस्ती हुई। मसूर दाल की कीमत 26 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 11 रिंगिट फिसलकर 4,229 रिंगिट प्रति टन रह गया। जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.98 प्रतिशत गिरकर 57.75 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसत कीमत 171.36 रुपये और मूंगफली तेल की 115 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। पाम ऑयल 62 रुपये और सूरजमुखी तेल 45 रुपये मजबूत हुआ। सोया तेल में 38 रुपये और वनस्पति में दो रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।