सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी 3,700 रुपये सस्ती

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच घरेलू स्तर पर भी बुधवार को सोने-चांदी में गिरावट देखी गई।

मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में आज सोना 1,571 रुपये टूटकर 1,20,758 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। यह 1.28 प्रतिशत की गिरावट दिखाता है। चांदी में भी 3,707 रुपये (2.55 प्रतिशत) की गिरावट रही। यह 1,41,731 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.08 प्रतिशत फिसलकर 3,523 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी 2.27 प्रतिशत फिसलकर 39.8 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वैश्विक गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती के कारण भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि रुपये में तेजी से सोने का आयात सस्ता हुआ है। इससे इनकी कीमतों में नरमी है।

 

Next Post

देश में 40 प्रतिशत बड़े निवेशक, फैमिली ऑफिस डिजिटल परिसम्पत्तियों से हैं जुड़े

Wed Nov 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) देश में डिजिटल परिसम्पत्तियों के बाजार को लेकर एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि हर पांच में से दो (40 प्रतिशत) धनी निवेशक और फैमिली आफिस सुरक्षित वर्चुअल डिजिटल परिसम्पत्तियों (वीडीए) से जुड़ चुके हैं। एएए ग्रेड सुरक्षा वाले वर्चुअल डिजिटल एसेट (वीडीए) […]

You May Like