ईरान ने शनिवार तक पूर्ण हवाई क्षेत्र खोलना किया स्थगित

तेहरान, 27 जून (वार्ता) ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से खोलने का निर्णय शनिवार दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह जानकारी आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना ने शुक्रवार को दी।

इरना ने ईरानी सड़क एवं शहरी विकास मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अखवान के हवाले से कहा कि यह निर्णय यात्रियों और उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा देश के पूर्वी हवाई क्षेत्र को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए पुनः खोलने के मद्देनजर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि देश के उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी भागों में हवाई क्षेत्र शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 14:00 बजे (1030 जीएमटी) तक बंद रहेगा।

मंत्रालय ने बुधवार रात को अपने पूर्वी हवाई क्षेत्र को पुनः खोलने की घोषणा करते हुए कहा था कि इस कदम का उद्देश्य हवाई यातायात को धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर बहाल करना है।

तेहरान और अन्य क्षेत्रों पर इजरायली हवाई हमलों के बाद ईरान ने 13 जून को अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। 12 दिनों तक चले क्षेत्रीय संघर्ष के बाद मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच युद्ध विराम हो गया।

 

Next Post

ट्राला पलटने से बाईक पर सवार दो लोगों की मौत, चार घायल

Fri Jun 27 , 2025
झाबुआ। शुक्रवार को शहर से सटे उत्कृष्ट सड़क पर किशनपुरी में वेयर हाउस के बाहर मोड़ पर एक ट्राला पलटने से मोटरसाईकिल सवार दो लोगांे की मौत हो गई जबकी हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा […]

You May Like