निगम में हुआ प्रशासनिक फेरबदल 

जबलपुर । नगर निगम जबलपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक बड़ा फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके नियमित कार्यों के अतिरिक्त अस्थायी प्रभार सौंपे गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बनाना है।

इन अधिकारियों को मिली यह ज़िम्मेदारी

रचयिता अवस्थी, सहायक आयुक्त, को शिक्षा विभाग एवं बाजार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दोनों विभाग अब अपर आयुक्त की निगरानी में कार्य करेंगे और सभी फाइलें उनके माध्यम से आयुक्त तक प्रस्तुत की जाएंगी। इसके बाद कृष्णपाल सिंह रावत, प्रमुख संभागीय यंत्री, को संभाग क्रमांक 02 का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। संजय पटैल, प्रमुख अधीक्षक (स्थापना), को स्थापना विभाग के साथ-साथ संभाग क्रमांक 13 का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। पवन श्रीवास्तव, प्रमुख संभागीय यंत्री, को संभाग क्रमांक 03 का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वही भगवान सिंह दांगी, सहायक क्रीड़ा अधिकारी, को प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी का दायित्व दिया गया है। इंद्र कुमार वर्मा, सहायक ग्रेड-2, को राजस्व विभाग में प्रभारी अधीक्षक का प्रभार सौंपा गया है।

Next Post

बरसते पानी में धरना प्रदर्शन

Fri Jul 4 , 2025
बीना। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत कृषि उपज मंडी में 403 जोड़ों के विवाह आयोजित किए गए थे किंतु अभी तक इन कन्याओं के खातों में राशि ना आने पर विगत दिनों पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने जनसुनवाई में कई हितग्राहियों के साथ इन्होंने अनुविभागीय अधिकारी विजय डेहरिया ने […]

You May Like