ट्रेन से कटकर दो की मौत

जबलपुर: सिहोरा रोड से गोसलपुर के मध्य हिरन ब्रिज के पहले एवं शोभापुर सतपुला के बीच रेल्वे ट्रेक में दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

खितौला पुलिस ने बताया कि सिहोरा रेल्वे स्टेशन में कार्यरत सफाई कर्मचारी सुजल मलिक पिता श्रीहरिलाल मलिक 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 13 खम्परिया एसटीडी के पीछे खितौला ने सूचना दी कि सिहोरा रोड से गोसलपुर के मध्य हिरन ब्रिज के पहले ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसी प्रकार रांझी पुलिस ने बताया कि ट्रैकमैन प्रशांत नामदेव ने सूचना दी कि शोभापुर सतपुला के बीच रेल ट्रैक में एक युवक ट्रेन से कट गया जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों ही मामलों में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने US ट्रेड डील को बताया भारतीय अर्थव्यवस्था की नई सुबह, एनडीए सांसदों को दिया सफलता का मंत्र, कहा- आलोचनाओं के बीच धैर्य से मिला ऐतिहासिक परिणाम

Tue Feb 3 , 2026
नई दिल्ली | मंगलवार को संसद परिसर में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सांसदों ने जोरदार स्वागत किया। यह सम्मान उन्हें अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ कम करने और सफल व्यापार समझौते के लिए दिया गया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विरोधियों पर कटाक्ष […]

You May Like