टाटा मोटर्स ने कारों के दाम 1.55 लाख तक घटाये

मुंबई, (वार्ता) देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाट मोटर्स ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कमी का पूरा लाभ ग्राहकों को हस्तांतरित करते हुये टियागो से लेकर सफारी तक अपने यात्री वाहनों के मूल्यों में 75 हजार रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक की कमी करने की शुक्रवार को घोषणा की।

नयी कीमतें 22 सितंबर को जीएसटी की नयी दरों के लागू होने के साथ प्रभावी हो जायेंगी।

कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, टियागो की कीमत में 75 हजार रुपये तक, टिगोर में 80 हजार रुपये तक, ऑल्टोज में 1.10 हजार, पंच में 85 हजार, नेक्सॉन पर 1.50 लाख, कर्व में 65 हजार, हैरियर में 1.40 लाख और सफारी की कीमत में 1.45 लाख रुपये तक की कमी की जायेगी।

कंपनी ने कहा है कि त्योहारी सीजन में मांग में उछाल की संभावना को देखते हुये वह ग्राहकों को सलाह देती है कि बुकिंग पहले करा लें ताकि उन्हें त्योहारों के दौरान डिलीवरी समय पर मिल सके।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि 22 सितंबर से यात्री वाहनों पर जीएसटी में कमी एक सकारात्मक और समय पर लिया गया फैसला है। इससे देश में लाखों लोगों के लिए व्यक्तिगत वाहन रखना अधिक सुलभ हो जायेगा। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री की सोच और इरादे तथा ग्राहकों के हित को सर्वोपरि रखने के कंपनी के सिद्धांत के अनुरूप टाटा मोटर्स ने जीएसटी में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने का यह फैसला किया है।

वाहनों पर जीएसटी में कमी के बाद टाटा मोटर्स पहली कंपनी है जिसने अपनी कारों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।

 

Next Post

ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा बदलाव: GST दरों में कटौती से बढ़ेगी रफ्तार

Sat Sep 6 , 2025
ऑटोमोबाइल सेक्टर में GST काउंसिल की दरों के बदलने से बड़ा बदलाव आने वाला है। बताया जा रहा है कि इससे हो सकता है कि लॉकडाउन से पहले के हालात वापस आ सकते है। भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में हाल के वर्षों की सबसे अहम कर सुधार पहल सामने आई […]

You May Like