स्वामित्व योजना में 100 से अधिक रजिस्ट्रियां करने वाले पटवारियों को मिली शाबाशी

परासिया:स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परासिया अनुभाग के पटवारियों की एसडीएम शुभम कुमार यादव ने सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। अनुभाग की उमरेठ और परासिया तहसील के सात पटवारियों ने 100 से अधिक रजिस्ट्रियों का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है।उमरेठ तहसील से भारती परानी, दिव्यप्रशांत डेहरिया, अर्जुन ठाकरे और सरिता कुमरे तथा परासिया तहसील से अर्चना डेहरिया, विजेंद्र यादव और नरेश गजभिये ने यह उपलब्धि हासिल की है। एसडीएम ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और लापरवाही की शिकायतों के बाद पूर्व में परासिया अनुभाग के कई पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। वहीं, कुछ पटवारियों को निलंबन जैसी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा था। इसके बाद शासन के निर्देशों के अनुरूप पटवारी मैदानी स्तर पर कार्य में जुटे हैं। ऐसे में रजिस्ट्री कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पटवारियों की सराहना को प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार और लक्ष्य पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Post

लूट करने वाला आरोपी मोबाइल के साथ गिरफ्तार

Sun Oct 25 , 2026
रीवा:पनवार थाना अन्तर्गत लूट करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके पास से लूटे गये मोबाइल और पैसे बरामद किये गये है. विकास कुमार पिता अशोक कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी पमारी टोला ग्राम भडऱा थाना अतरैला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 अक्टूबर […]

You May Like