कुआलालंपुर, 02 दिसंबर (वार्ता) मलेशियाई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जापान के तीन लोगों पर 40 किलो से अधिक गांजे की तस्करी के प्रयास के आरोप सोमवार को आरोप लगाए।
अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों में हिरोशिमा प्रांत के वतारू मात्सुकी (42) और ओसाका प्रांत के रयोता युआसा (32) तथा एक 19 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। कुआलालंपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क जांच के दौरान तीनों के सूटकेस से गांजे की बरामदगी की गयी। इसका कुल मूल्य 16 करोड़ जापानी येन आंका गया था।
इन तीनों को गत 18 नवंबर को बैंकॉक से कुआलालंपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया था। तब वे कुल 43.4 किलोग्राम गांजा ले जाते हुए पाए गए थे। आरोपों के मुताबिक, उनमें से प्रत्येक ने मलेशिया में लगभग 14 किलोग्राम गांजे की तस्करी का कथित तौर पर प्रयास किया। अभियुक्तों के एक वकील ने कहा कि वे किसी और का सामान ले जा रहे थे और उन्हें खुद नहीं मालूम था कि इस सामान में क्या है। वे खुद ही इस घटना से हैरान हैं।
