महू में आर्मी बम मिलने से हड़कंप, जांच में निकला डेड शैल

महू:गुजरखेड़ा मुक्तिधाम पीठ रोड पर शनिवार सुबह आर्मी बम जैसी दिखाई देने वाली वस्तु मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. भूसे की दुकान के पास झाड़ियों में पड़ी इस संदिग्ध वस्तु को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया, जिसने जांच की तो वह बम का डेड शैल (खाली खोखा) निकला.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी सुरेश कौशल दोपहर लगभग 12 बजे शौचालय के लिए गए थे. इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़ी एक आर्मी बम जैसी संदिग्ध वस्तु पर पड़ी. शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधी दस्ता (बीडीडीएस) को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की. स्थानीय रहवासियों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में इस तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि पास में स्थित अटाले की दुकान के कारण संभवतः कोई बाहरी व्यक्ति इस वस्तु को यहां छोड़ गया हो.

जांच में हुआ खुलासा…
बम निरोधी दस्ते द्वारा जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि यह कोई सक्रिय बम नहीं, बल्कि डेड शैल (खाली खोल) है. अधिकारियों के अनुसार, इसमें किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ नहीं पाया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खाली खोल यहां कैसे और किसके द्वारा लाया गया

Next Post

मध्य भारत अस्पताल में 4 माह से नहीं शिशु रोग विशेषज्ञ

Sun Apr 26 , 2026
महू: मध्य भारत अस्पताल में पिछले चार माह से शिशु रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशन) नहीं है, जिससे नवजात शिशुओं और बच्चों के इलाज में गंभीर समस्या आ रही है. हालांकि, अस्पताल में पीडियाट्रिशन का पद स्वीकृत है, लेकिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जानकारी में होने के बावजूद नियुक्ति नहीं […]

You May Like