हिस्ट्रीशीटर मूसा गिरफ्तार, निकला जुलूस

जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत नया मोहल्ला स्थित दुकान संचालक से एक लाख रूपए का गुंडा टैक्स मांगने वाले शातिर अपराधी हिस्ट्रीशीटर माजिद खान उर्फ मूसा को ओमती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इसके बाद पुलिस ने बदमाश की हेकड़ी निकालते हुए उसका पैदल जुलूस निकाला। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक महफूज रहमान 64 वर्ष निवासी नया मोहल्ला ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हुसैन चौक नया मोहल्ला में चाय नास्ता की दुकान चलाता है, मोहल्ले का माजिद मूसा जो आपराधिक प्रवृति व्यक्ति है लगभग 10-15 दिनों से उसकी दुकान से बिना पैसों के सामान ले जाता है। दुकान चलाने के लिये गुण्डा टेक्स के रूप में उससे 1 लाख रूपये मांग करता है, रूपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है, सुबह लगभग 6-30 बजे माजिद मूसा उसकी दुकान में आकर गुण्डा टेक्स के रूप में उससे 1 लाख रूपये की मांग करने लगा, रूपये नहीं देने पर उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। उसकी दुकान बंद करा दिया, बेटा जुनैद खान बीचबचाव करने लगा तो बेटे के साथ भी मारपीट कर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी माजिद खान उर्फ मूसा पिता बाबू खान 43 वर्ष निवासी पुराने हरिजन थाना के पीछे नया मोहल्ला थाना ओमती को पकड़ा गया। न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।

21 अपराध है दर्ज

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ के मुताबिक आरोपी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध अवैध वसूली, अवैध आम्र्स, अवैध जुआं एक्ट, जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने, अवैध मादक पदार्थ गांजा का क्रय-विक्रय करना, समेत अन्य कुल 21 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

Next Post

चचेरे भाई ने घर में फेंका बम

Sun Nov 15 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत कुम्हान मोहल्ला में चचेरे भाई ने युवती के घर पर बम फेंक दिया। बमबाजी से परिवार दहशत में आ गया। इसके बाद आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरती चक्रवर्ती […]

You May Like