पेयजल चोरी करते 12 किसानों की पकड़ी मोटर

आष्टा। नपा द्वारा पार्वती नदी में संग्रहित जल को सुरक्षित रखने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं. एसडीएम नितीन टाले के मार्गदर्शन में सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति द्वारा सर्चिंग दल गठित किया गया है जो पार्वती नदी के किनारे सटे ग्रामों का नाव के माध्यम से एवं पैदल चलकर सर्चिंग कार्य कर रहे हैं.

नपा सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि गठित सर्चिंग दल द्वारा अभी तक लगभग एक दर्जन ग्रामीणजन जो अवैध रूप से विद्युत जल मोटर नदी में डालकर आष्टा नगर के लिए संग्रहित व सुरक्षित जल की चोरी कर अपने खेतों की सिंचाई कर रहे थे, ऐसे ग्रामीणजनों पर सख्त कार्यवाही करते हुए सिंचाई कार्य में लिप्त सभी विद्युत जल मोटरों को जप्त किया गया है. सीएमओ श्री प्रजापति ने बताया कि पार्वती नदी में संग्रहित जल नगरवासियों के लिए सुरक्षित है, ऐसे में नदी में ग्रामीणजनों द्वारा विद्युत जल मोटर के माध्यम से पानी की चोरी की जाना अपराध की श्रेणी में आता है. जप्त मोटरों को राजसात कर नीलामी की कार्यवाही की जाएगी. नपा ने ग्रामीणजनों से आग्रह किया है कि पार्वती नदी के पानी की अवैध रूप से चोरी करना बंद करें.

 

Next Post

इस वर्ष पंडित राजा काले मुम्बई को गायन एवं पंडित तरुण भट्टाचार्य कोलकाता को संतूर वादन के लिए दिया जाएगा तानसेन सम्मान

Tue Dec 9 , 2025
ग्वालियर: विश्वविख्यात तानसेन संगीत समारोह के शुभारंभ अवसर पर 15 दिसम्बर को सायं 6 बजे से राष्ट्रीय तानसेन सम्मान अलंकरण एवं राजा मानसिंह तोमर सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन भी तानसेन समाधि स्थल पर किया जा रहा है। वर्ष 2024 के राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से पंडित राजा काले, मुम्बई को […]

You May Like

मनोरंजन