पांढुरना:मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम जामलापानी में वटवृक्ष के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए,इस दौरान नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर,अपर कलेक्टर सहित लगभग सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
शासकीय अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन प्रति शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालय के वातानुकूलिन कक्ष से निकलकर लोगों के बीच पहुंच उनसे सवांद कर उनकी समस्याओं को सुन उसका त्वरित निराकरण करने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव द्वारा प्रारंभ की गई अति महत्वाकांक्षी जन विश्वास अभियान के विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में सार्थक परिणाम दिखाई दे रहें है,अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मजदुरी छोडक़र नगर मुख्यालय के शासकीय कार्यालय में आकर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रहीं है,स्वयं विभाग के अधिकारी अब ग्रामों में पहुचकर ग्रामीणों से सवांद कर उनकी समस्याओं को सुन निराकरण भी कर रहें है।
इसी अभियान के तहत इस शुक्रवार को जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ स्वयं लगभग सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों के साथ क्षेत्र के ग्राम जामलापानी पहुंचे इस दौरान इन्होंने ग्राम के बीचों बीच स्थित वटवृक्ष के निचे ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सवांद करते हुए उनकी समस्याए सूनी तथा विभाग प्रमुख अधिकारियों को उन समस्याओं को त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए ।इस दौरान नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर,अपर कलेक्टर ज्योति ठाकुर,एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, तसहीदार,जनपद पंचायत सीईओ विनय प्रकाश ठाकुर,सहित लगभग सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
