सिंगरौली: सरई थाना क्षेत्र के ग्राम हट्टा निवासी एक पुराना स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मस्कोले के नेतृृत्व में की गई है। जानकारी के अनुसार हट्टा गांव निवासी मखोली उर्फ शिवप्रसाद अंजनी धइकार पिता तुलसी धइकार उम्र 44 वर्ष पिछले 8 वर्षो से फरार था और न्यायालय के द्वारा स्थाई वारंटी घोषित था। मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने हट्टा गांव में दबिश देते हुये गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। उक्त कार्रवाई मुख्य रूप से प्रआर रामनरेश प्रजापति, हरिभजन सिंह एवं अनुराग मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा।
Next Post
बच्चों के सपनों की उड़ान कभी नहीं रुकनी चाहिए: डॉ. विवेकानंद
Wed Aug 26 , 2026
बरगवां : हिंडालको महान के सीएसआर विभाग द्वारा संचालित अध्ययन परियोजना के अंतर्गत बाघाडीह हाई स्कूल एवं बाघाडीह मिडिल स्कूल, भलुही टोला में छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 10वीं तक अध्ययनरत 438 विद्यार्थियों को छातों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में हिंडालको महान के मानव […]

You May Like
-
5 months ago
सब्जी में छिपकली, परिवार के 5 लोग बेहोश