19 से 6 जुलाई तक मूंग और उड़द उपार्जन का होगा पंजीयन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक के पूर्व मंत्रीगण को संबोधित करते हुए किसानों, निवेश, पर्यटन और जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों के हित में मूंग और उड़द के उपार्जन का निर्णय लिया गया है। 36 मूंग उत्पादक जिलों में 8682 रुपए प्रति क्विंटल और 13 उड़द उत्पादक जिलों में 7400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उपार्जन होगा। पंजीयन 19 जून से 6 जुलाई और उपार्जन 7 जुलाई से 6 अगस्त तक होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश प्रोत्साहन के तहत 27 जून को रतलाम में एमएसएमई-डे पर समिट और 7 जुलाई को लुधियाना में राष्ट्रीय सत्र होगा। भोपाल मेट्रो का लोकार्पण सितम्बर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध कर कराया जाएगा। रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पर्यटन में 19.6% की वृद्धि हुई है और 2024 में 13.41 करोड़ पर्यटक प्रदेश आए। मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण से जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर सुझाव देने को कहा और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड बनाने की अपील की।

Next Post

होटल में सजा था हाईप्रोफाइल जुआ फड़, 7 गिरफ्तार, 4. 2 लाख जप्त

Tue Jun 17 , 2025
जबलपुर। होटल पसरीचा में सजे हाई प्रोफाइल जुआ के फड़़ पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए 7 जुआडी गिरफ्तार किए जिनके कब्जे से नगदी 4 लाख 2 हजार 300 रूपये जप्त किया गया। जुआ फड़ की सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को मिली थी। इसके बाद स्पेशल […]

You May Like